Balrampur News : सड़क किनारे 15 बोरी में एक-एक किलो चना का पैकेट सड़े-गले अवस्था में मिला

जांच टीम ने की पुष्टि, ग्राम कलिकापुर मे मिले चना पैकेटों के मामले मे खाद्य विभाग एक्टिव

ChatGPT Image May 31 2026 04 05 43 PM

जिले के ग्राम पंचायत कलिकापुर के नीलकंठपुर मोड़ के समीप सड़क के किनारे फेंके गए चना पैकेटों की जानकारी मिलने के बाद रामानुजगंज के खाद्य निरीक्षक और पटवारी ने मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान इस टीम को 15 बोरी में एक-एक किलो के चना पैकेट सड़े गले अवस्था में मिला। जांच टीम ने इन चना पैकटों को रोजगार सहायक ग्राम पंचायत कलिकापुर के सुपुर्द कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न गरीबों का चना सड़क के किनारे फेंके जाने की सूचना के बाद खाद्य अधिकारी ने इसे तत्काल संज्ञान में लिया। उनके आदेश के बाद खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच में खाद्य निरीक्षक रामानुजगंज तथा पटवारी हल्का द्वारा ग्राम पंचायत कलिकापुर के नीलकंठपुर मोड़ के समीप घटना स्थल का जांच किया गया। जांच के दौरान लगभग 15 बोरी में 1-1 किलोग्राम पैक चना सड़े-गले अवस्था में पाया गया। पैकेटों पर सितंबर 2024 की पैकिंग तिथि अंकित थी। ग्रामीणों से पूछताछ में भी किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा चना फेंके जाने संबंधी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हई। संयुक्त जांच दल द्वारा मौके पर उपलब्ध चना का परीक्षण किया गया, जिसमें उक्त चना शासकीय उचित मूल्य दुकान के माध्यम से वितरित किए जाने वाला चना पाया गया। जांच के दौरान आवश्यक तथ्य संकलित कर पंचनामा की कार्रवाई भी की गई। जांच उपरांत मौके पर मिले चना पैकेटों को रोजगार सहायक ग्राम पंचायत कलिकापुर को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चना वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी अथवा खाद्यान्न की कमी की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा मामले की निगरानी की जा रही है तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही उक्त मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top